पूर्णिया, सितम्बर 25 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। परमानंद सावित्री डिग्री कॉलेज हरदा में स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की गई। परीक्षा के पांचवें दिन दोनों पालियों में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के कुल 607 परीक्षार्थियों में 606 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. डॉ. हेमलता कुमारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। परीक्षार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...