Purnia News: स्नातक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित
पूर्णिया, सितम्बर 10 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। परमानंद सावित्री डिग्री कॉलेज हरदा में स्नातक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। दोनों पालियों में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के कुल 605 परीक्षार्थियों में 602 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। केन्द्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. डॉ. हेमलता कुमारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षार्थियों की जांच के बाद परीक्षा ली जा रही है। केंद्र पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: स्नातक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में 630 परी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.