Purnia News: स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर पोस्टर प्रदर्शनी प्रतियोगिता
पूर्णिया, अक्टूबर 10 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से पोस्टर प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मानसिक समस्याओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन तथा भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में श्वेता सुमन ने प्रथम, ऋतिक ने द्वितीय तथा शालिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. आभा मिश्रा, सीसीडीसी संतोष कुमार सिंह, डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.