पूर्णिया, सितम्बर 26 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। पूर्णिया-धमदाहा स्टेट हाईवे पर मीरगंज इमली टोला के समीप सड़क पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरे का सबब बन गया है। बारिश का पानी जमा होने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे वाहन चालक अक्सर धोखा खा जाते हैं। शुक्रवार को पानी से भरे इसी गड्ढे में टोटो का पहिया चले जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक को हल्की चोट आई, जबकि बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि टोटो मीरगंज की ओर जा रहा था। इमली टोला के समीप पहुंचते ही उसका पहिया सड़क पर बने गड्ढे में चला गया। इससे टोटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर टोटो को सीधा किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर पहले भी कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। कुछ दिन पूर...