पूर्णिया, जुलाई 9 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। एक ओर स्वास्थ्य विभाग टीबी उन्मूलन को लेकर घर-घर स्क्रीनिंग अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा से महज 300 मीटर की दूरी पर रहने वाला एक गंभीर टीबी मरीज इलाज और दवा के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। आर्थिक तंगी और प्रशासनिक लापरवाही के बीच मरीज पिछले डेढ़ माह से नियमित दवा नहीं ले पा रहा है। नगर पंचायत धमदाहा के वार्ड संख्या-11 स्थित मुसहरी टोला निवासी 34 वर्षीय पंकज कुमार ऋषि ने बताया कि 22 अप्रैल और 4 मई 2026 को अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में जांच के बाद उन्हें कुछ दिनों की दवा देकर बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: 30 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट वितरित इसके बाद वह 23 अप्रैल को जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती हुए लेकिन अगले ...