Purnia News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल
पूर्णिया, नवम्बर 29 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालबाड़ी सतासी आरडी के समीप स्कॉर्पियो और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक मंझेली से पूर्णिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बेलौरी की तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सतडोब निवासी विक्रम महलदार और गौरव साह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.