Purnia News: सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए स्टेटस लगाने वाला युवक गिरफ्तार
पूर्णिया, सितम्बर 15 -- Purnia News: बनमनखी/जानकीनगर, हिटी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध हथियार लहराते हुए स्टेटस लगाने वाले युवक को जानकीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी 315 बोर की बंदूक और एक कट्टा बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बनमनखी थाना क्षेत्र के बेला चंद वार्ड नंबर पांच निवासी सुशांत कुमार पिता बबलू यादव के रूप में हुई है। सीडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए एक युवक का फोटो और स्टेटस वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया में अवैध हथियार के साथ स्टेटस लगाने वाला युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.