पूर्णिया, अक्टूबर 21 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। बीते सोमवार की शाम करीब 5 बजे केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग चुनापुर पंचायत अंतर्गत माता स्थान परिसर में राईफल्स से हवाई फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार व्यक्ति के पास से लाईसेंसी एक एनपी बोर राईफल्स, 23 जिंदा कारतूस और 2 खोखा सहित भी बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी केनगर प्रखंड के बिठनौली पूरब पंचायत के पूर्व मुखिया बसहा गांव निवासी शुक्कल प्रसाद यादव का पुत्र मनोज कुमार यादव है। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि 19 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे माता स्थान परिसर में सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ । उस वीडियो में एक व्यक्ति राईफल्स से ही हवाई फायरिंग करता हु...