पूर्णिया, सितम्बर 9 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर तीन स्थित हरचंदपुर सड़क किनारे लगे सोलर लाइट के दो पोल से बीती रात चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। सुबह लोगों की नजर पोल पर पड़ी तो बैटरी गायब थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी संबंधित लोगों को दी। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में सोलर लाइट की बैटरी और सोलर प्लेट चोरी होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कई जगहों पर चोर सोलर लाइट के उपकरण खोलकर ले जा चुके हैं। चोरी की घटनाओं के कारण सड़क किनारे लगाई गई सोलर लाइटें बेकार हो रही हैं और रात में लोगों को अंधेरे में आवागमन करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि लगातार घटनाओं के बावजूद अब तक किसी चोर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे चोरों के हौसले बढ़े हुए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सोलर ...