Purnia News: सेहत से खिलवाड़, मिठाईयों पर धूल की मार
पूर्णिया, अक्टूबर 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मिल रही मिठाइयों की शुद्धता के साथ- साथ इसकी स्वच्छता की कोई गारंटी नहीं है। दोनों ही मामले में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। हालात यह है कि जिले में गिनती की ही दुकानें हैं, जहां मिठाइयों को रख-रखाव के लिए हाईजेनिक तरीकों यथा शीशे के शो केस एवं फ्रीज आदि की व्यवस्था है, वरना सड़क किनारे सजती दुकानों की मिठाइयों पर जमी धूल पर मक्खियों की भिनभिनाहट पसरी रहती है। ग्रामीण इलाकों की कौन पूछे जिला मुख्यालय में भी कई दुकानों की मिठाइयां स्वच्छता की कसौटी पर बिल्कुल खरी नहीं उतरती है। शहरी क्षेत्र के भट्ठा बाजार, मधुबनी, खुश्कीबाग आदि जगहों पर मिठाई की फुटकर दुकानों पर स्वच्छता का तनिक भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। इसके अलावा जानकीनगर से सरसी के बीच एनएच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.