Purnia News: सेविकाओं के घरों में आंगनबाड़ी केंद्र चलाने का आरोप, जांच और कार्रवाई की मांग
पूर्णिया, अक्टूबर 27 -- Purnia News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा कोठी प्रखंड की बड़हरा, वासुदेवपुर सहित विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वासुदेवपुर पंचायत के उपमुखिया राजेश कुमार दास उर्फ मनोज दास ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी निशा कुमारी को लिखित आवेदन देकर कई केंद्रों के सेविकाओं के निजी घरों में संचालित होने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि प्रखंड के कई आंगनबाड़ी केंद्र निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप संचालित नहीं होकर सेविकाओं की सुविधा के अनुसार उनके घरों में चलाए जा रहे हैं। उपमुखिया ने इस मामले में महिला पर्यवेक्षिकाओं की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में सीडीपीओ निशा कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.