Purnia News: सेवा स्टॉल लगाकर की अकीदतमंदों की सेवा
पूर्णिया, अगस्त 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर सीरत-उन-नबी कमेटी के बैनर तले निकाले गए जुलूस में शामिल अकीदतमंदों की सेवा के लिए महापौर विभा कुमारी और जितेंद्र यादव की ओर से लाइन बाजार चौक पर सेवा स्टॉल लगाया गया। समाजसेवी जितेंद्र यादव ने स्टॉल पर जुलूस में शामिल लोगों को पानी, शरबत और जूस पिलाकर सेवा की तथा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जुलूस की अगुवाई कर रहे मुफ्ती मो. जुबैर आलम सिद्दीकी, मौलाना कुतुबुद्दीन अशरफी, हाजी अहसान, कमेटी के सचिव मो. सोहेल जावेद उर्फ राजू भाई सहित अन्य लोगों का उन्होंने फूल-माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद वह जुलूस में शामिल होकर लोगों के साथ चलते रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : मिलाद उन नवी को लेकर पुलिस चौकस जुलूस रंगभूमि मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.