पूर्णिया, सितम्बर 22 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में 'सेवा-संवाद-समाधान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में कुल 39 फरियादियों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए। जिला प्रशासन के अनुसार जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के सभी अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी पदाधिकारियों ने अपने कार्यालयों में आमजनों...