Purnia News: सेवा संकल्प कार्यक्रम में बच्चों ने सीखे योग और ध्यान के गुर
पूर्णिया, सितम्बर 26 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत बीआरसी लर्निंग सेंटर पूर्णिया पूर्व में योग एवं ध्यान शिविर आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड मुख्यालय के बच्चों के साथ शिक्षक एवं शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। शिविर में अंचित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेलौरी के शारीरिक शिक्षक राम प्रकाश ठाकुर ने बच्चों को विभिन्न योगासनों और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के सही तरीके और नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन के लिए योग एवं ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार ने की। उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक एवं मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.