Purnia News: सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान को लेकर हुई बैठक
पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सतेंद्र सिंह ने की। इसमें प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के मुखिया, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, पंचायत सचिव और पंचायत कार्यपालक सहायकों ने भाग लिया। बैठक में बीडीओ ने विभागीय निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत में 10 विभिन्न योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के अंदर कायाकल्प किया जाना है। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, विद्यालय सहित अन्य सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया में गांधी जयंती तक 100 आंगनबाड़ी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.