पूर्णिया, नवम्बर 24 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के सेवा दूत अभियान के तहत 27 नवंबर को कोसी प्रमंडल एवं सीमांचल और अंग संभाग के 10 जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय बनभाग में दिन के 10 बजे से आयोजित होगी। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि कार्यशाला में 10 जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला महामंत्री, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के बिहार सह प्रभारी रोहन गुप्ता उपस्थित रहेंगे। वहीं प्रदेश महामंत्री राजेश झा राजू, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार भी मुख्य रू...