पूर्णिया, अगस्त 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भूतपूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री क्रिकेट सीरीज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। स्थानीय जिला स्कूल स्टेडियम परिसर में आयोजित प्रतियोगिता के तहत हरि ओम स्पोर्ट्स एकाडमी बनाम सेंट जेवियर्स स्कूल गुलाब बाग के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट जेवियर्स स्कूल गुलाब बाग ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 बनाया। जिसमें डीदांत ने 3 छक्के व 7 चौके की मदद से सर्वाधिक 62 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया सेंट जेवियर्स स्कूल गुलाब बाग के लिए। हरि ओम स्पोर्ट्स एकाडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्षित, मन्नत ने 3-3 विकेट एवं सुजय ने 2 विकेट प्राप्त की। यह भी पढ़ें- Hathras News: बलवंत, एमएलडीवी और आरएलवीएम ने जीते लीग मुकाबले जीत के लिए 144 रनों का पीछा करते हुए...