Purnia News: सुरक्षित एवं वैध विदेश प्रवासन पर जागरूकता कार्यक्रम आज
पूर्णिया, नवम्बर 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार को सुबह 10.30 बजे समाहरणालय महानंदा सभागार में जिला प्रशासन, पूर्णिया एवं विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षित एवं वैध विदेश प्रवासन विषय पर जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्रालय एवं उत्प्रवासी संरक्षक कार्यालय, पटना के अधिकारी तथा कर्मचारी विदेश में नौकरी करने के लिए सुरक्षित प्रवासन के उपायों, अवैध एजेंटों से बचाव, विदेश में रोजगार के लिए कानूनी प्रक्रियाओं, ई-माइग्रेट पोर्टल, शिकायत निवारण तंत्र तथा भारतीय प्रवासियों को उपलब्ध अधिकारों एवं कल्याणकारी उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं एवं सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.