Purnia News: सुबह-शाम बढ़ी ठंडक, दोपहर में गर्मी बरकरार
पूर्णिया, नवम्बर 10 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण अब सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। सुबह-सुबह कुहासा छाए रहने और आसमान में बादलों की आवाजाही से मौसम सुहाना बना हुआ है। दोपहर में धूप तेज होने से गर्मी का असर बरकरार है। वहीं सुबह और शाम तापमान में नरमी रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। सुबह घरों से निकलने वाले लोग हल्के गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं, जबकि दोपहर में गर्मी के कारण सामान्य कपड़ों में ही राहत मिल रही है। अचानक बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण से बचने के लिए खानपान और पहनावे पर ध्यान देना जरूरी है। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.