Purnia News: सुबह में हल्की ओस, दोपहर में धूप
पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुरुवार को दोपहर में तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं सुबह और शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बदलते मौसम के कारण लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार समेत अन्य मौसमी बीमारियों की आशंका सताने लगी है। इधर, सुबह-सुबह हल्का कुहासा भी गिरना शुरू हो गया है, जिससे मौसम में धीरे-धीरे बदलाव का एहसास होने लगा है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, सुबह और शाम के समय मौसम में बदलाव से लोगों को कुछ राहत महसूस हो रही है। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। गुरुवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.