Purnia News: सुचिन्द्र पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्रों को नीट में सफलता
पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: पूर्णिया। सुचिंद्र पब्लिक स्कूल परोरा के पूर्व छात्र अनुराग कुमार 588 और ऐजाज ने 552 अंक प्राप्त कर नीट की परीक्षा पास कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। अनुराग और ऐजाज की प्रारंभिक पढ़ाई सुचिंद्र पब्लिक स्कूल में हुआ। अनुराग के पिता मंगलेश कुमार और माँ सरिता कुमारी मंगलपुर अमौर किशनगंज के हैं । ऐजाज के पिता मंजूर आलम हिंगवा अररिया के निवासी है। दोनों छात्रों ने नीट में सफलता पाकर अपने गाँव और स्कूल का नाम रोशन किया है। बच्चों के इस सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। स्कूल के निदेशक दिलीप कुमार दीपक ने बच्चों को अच्छा डॉक्टर बन देश की सेवा करने की सलाह दी ही। यह भी पढ़ें- इन्फिनिटी लर्न के छात्र NEET UG 2026 के परिणामों के बाद देश के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की ओर अग्रसर
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.