पूर्णिया, अक्टूबर 9 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। दिल्ली क्षेत्र में उत्पन्न संभावित स्थिति और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की आशंका को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार 9 अक्टूबर को जोगबनी से आनंद विहार दिल्ली जाने वाली 12487 सीमांचल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। ट्रेन के अचानक रद्द होने से सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के उप यातायात प्रबंधक एमके पेगु ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर एहतियातन यह निर्णय लिया गया है। ट्रेन रद्द होने से जोगबनी, पूर्णिया, कटिहार और आसपास के क्षेत्रों से दिल्ली जाने की योजना बना रहे यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी है। यह भी पढ़ें- कटिहार: दिल्ली में संभावित उपद्रव की आशंका, सीमांचल एक्सप्रेस रद्द वहीं, कई यात्रियों...