Purnia News: सीएचसी परिसर में एसडीपीओ ने किया निरीक्षण
पूर्णिया, जुलाई 13 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सीरप की खाली बोतलें मिलने की सूचना पर सदर एसडीपीओ-2 डॉ. गौरव कुमार ने केनगर थाना पुलिस के साथ स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र परिसर के दक्षिणी हिस्से में बड़ी संख्या में कोडीनयुक्त कफ सीरप की खाली बोतलें पाई गईं। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने स्वास्थ्य प्रबंधन को निर्देश दिया कि परिसर में एकत्रित खाली बोतलों को सफाईकर्मियों के माध्यम से अविलंब हटाया जाए तथा परिसर की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। एसडीपीओ ने स्वास्थ्य केन्द्र के आसपास स्थित चाय, नाश्ता एवं पान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.