पूर्णिया, अगस्त 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया सिविल सोसायटी की ओर से सोमवार को समाज एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले नव चयनित डीएसपी अमूल्य सिद्धार्थ एवं नगर निगम पूर्णिया के उप नगर आयुक्त विजय प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता पूर्णिया सिविल सोसायटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने की। अध्यक्ष ने कहा कि 70वीं बीपीएससी के माध्यम से डीएसपी पद पर चयनित अमूल्य सिद्धार्थ की सफलता विशेष रूप से प्रेरणादायी है। शिक्षक परिवार से आने वाले अमूल्य सिद्धार्थ ने शिक्षा, संघर्ष और निरंतर मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता युवाओं और शिक्षक परिवारों के बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। समारोह में सोसायटी के संरक्षक एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्...