Purnia News: सिविल सर्जन ने पीएचसी बायसी का किया औचक निरीक्षण, निर्देश
पूर्णिया, सितम्बर 23 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने संयुक्त रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बायसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया गया। सिविल सर्जन ने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा करना और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, एएनसी क्लीनिक, भव्या पोर्टल, एनसीडी स्क्रीनिंग, एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम, दवा वितरण कक्ष एवं दवा भंडार का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसके अलावा प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर एवं अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.