Purnia News: सिविल कोर्ट में पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश
पूर्णिया, अगस्त 25 -- Purnia News: पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। सिविल कोर्ट पूर्णिया के वरिष्ठ विद्वान अधिवक्ता श्रवण कुमार सिन्हा के वकालत के 58 वर्ष पूरे होने के अवसर पर न्यायालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैयाजी चौधरी तथा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम नरेंद्र कुमार ने फलदार पौधा लगाए। प्रधान जिला जज ने वरिष्ठ अधिवक्ता श्रवण कुमार सिन्हा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दीर्घायु होने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने वरिष्ठ अधिवक्ता के लंबे न्यायिक एवं विधिक अनुभव की सराहना की। इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम नरेंद्र कुमार सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे。
पौधरोपण कार्यक्रम ......................
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.