पूर्णिया, अक्टूबर 24 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 2027 का आयोजन शनिवार को किया गया, जिसमें कुल 572 में 527 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 45 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा बीबीएम उच्च विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर एक बजे से तीन बजकर तीस मिनट तक परीक्षा आयोजित की गई। कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा के आयोजन के लेकर जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस बल परीक्षा के दौरान काफी सजग दिखे। परीक्षा के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा व्यवधान डालने की संभावना को देखते हुए और शांति एवं विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए अनुमंडल दण्डाधिकारी सदर विग्नेश टीए द्वारा बीएनएसएस की धारा-163 के तहत निरोधात्मक आदेश लागू रहा है। यह भी पढ़ें- Nawada News: सिमुलतला आवासीय व...