पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वीरांगना क्लब के सौजन्य से बस स्टैंड के समीप में सावन मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वीरांगना क्लब की अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुस्मिता रॉय ने की जबकि क्लब की सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए समारोह को सफल बनाया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सावन मिलन समारोह आयोजित करने का उद्देश्य महिलाओं के बीच देशभक्ति, उत्साह, प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को और मजबूत करना था। इस आयोजन में भारतीय संस्कृति, सावन की लोकपरंपरा और राष्ट्रप्रेम का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के अनुरूप दीप प्रज्वलन से हुआ। यह भी पढ़ें- Purnia News: सावन महोत्सव में मेहंदी गीत और संगीत इसके बाद सावन के पारंपरिक गीतों पर...