पूर्णिया, अगस्त 24 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरेना द आर्ट ऑफ डांस द्वारा भव्य एवं आकर्षक सावन महोत्सव आयोजित की गई। इस महोत्सव में नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता सम्मिलित हुईं। उन्होंने कार्यक्रम में प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया तथा आयोजन की भव्यता और प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि सावन केवल एक महीना नहीं, बल्कि हमारी आस्था, परंपरा, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ा पावन पर्व है। सावन के अवसर पर इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और समाज में उत्साह एवं सकारात्मकता का वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur Ne...