Purnia News: सामुदायिक पुलिसिंग को लेकर कसबा मदरसा में जनसंवाद आयोजित
पूर्णिया, जुलाई 26 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कसबा स्थित मदरसा कलीमिया में जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू डॉ. गौरव कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्रों से सीधे संवाद कर साइबर क्राइम, आत्मरक्षा, पुलिस और कानून से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी तरह की परेशानी या समस्या होने पर वे बिना किसी डर के पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने छात्रों से कहा कि किसी भी घटना या परेशानी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बच्चों से कहा कि यदि उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत होती है तो वे सीधे उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.