पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय लोकमोर्चा ने जिले के सात प्रखंडों में बुधवार को प्रखण्ड अध्यक्षों का मनोनयन किया।जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने इन प्रखण्ड अध्यक्षों को मनोनयन पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष श्री यादव के जनता चौक स्थित आवासीय कार्यालय में मनोनयन की औपचारिकता पूरी की गई।इस मौके पर हुई बैठक में संगठन की मजबूती और प्रखण्ड कमेटी के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव द्वारा जारी सूची के अनुसार, केनगर में अनिल कुशवाहा, पूर्णिया पूर्व में राजकुमार मेहता, बनमनखी में राजकुमार कुशवाहा,धमदाहा में सुमन कुमार कुशवाहा,कसबा में सुबोध कुमार शर्मा, श्रीनगर में महेश कुमार साह और बीकोठी में रबिन्द्र यादव को प्रखण्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनयन पत्र देते हुए श्री यादव ने कहा कि पार्टी...