पूर्णिया, सितम्बर 9 -- Purnia News: पूर्णिया, धीरज। नदियों से घिरे बायसी अनुमंडल में सात पुल की हालत क्रिटिकल है। महानंदा, परमान, बकरा, दास समेत अन्य नदियों पर बने यह पुल कभी भी धराशाई हो सकते हैं। क्षमता से अधिक लोड होने पर यह पुल कभी भी जवाब दे सकता है। इसलिए इन पुलों को पूर्ण या आंशिक तौर पर बंद करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग बायसी प्रमंडल के अधीन करीब 100 पुल-पुलिया हैं। अमौर, बैसा, बायसी और डगरूआ में बने इन सभी पुलों की स्थिति को लेकर ऑडिट कराया गया है, जिसमें सात की हालत बेहद दयनीय पायी है। इन पुलों की दशा-दिशा को लेकर विभाग को भी रिपोर्ट भेजी गयी है। विभागीय निर्देश मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए इन पुलों को आंशिक या पूर्ण तौर पर बंद कर दिया जाएगा, ताकि जान-माल का नुकसान न हो सके。

अवागमन के लिए खतर...