पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला साइक्लिंग संघ के तत्वावधान में आगामी 3 एवं 4 अक्टूबर को बेलौरी चौक में रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले में साइक्लिंग खेल को बढ़ावा देना, युवाओं में खेल भावना विकसित करना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के इच्छुक बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता को विभिन्न आयु वर्गों में विभाजित किया गया है, ताकि सभी खिलाड़ियों को अपनी क्षमता के अनुसार प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिल सके। प्रतियोगिता के आयु वर्ग निम्नलिखित हैं। इनमें 10 वर्ष तक, 12 वर्ष तक, 14 वर्ष तक, 16 वर्ष तक, 18 वर्ष तक, 18 वर्ष से ऊपर है। प्रत...