Purnia News: सांसद ने शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना
पूर्णिया, अक्टूबर 24 -- Purnia News: पूर्णिया। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गांव निवासी अनुश्रवण समिति के प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार मंडल की माता के निधन पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शनिवार को उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पप्पू यादव ने भावुक होते हुए कहा कि कुंदन कुमार मंडल उनके संघर्ष के साथी रहे हैं। उनकी मां से उनका बेहद आत्मीय संबंध था। वे उन्हें अपने बेटे की तरह प्यार और स्नेह देती थीं। इस घर से उनका केवल राजनीतिक या सामाजिक जुड़ाव नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता रहा है। पप्पू यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.