Purnia News: सांसद ने रूपौली में भेजी राहत सामग्री
पूर्णिया, सितम्बर 23 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से रूपौली प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रभावित परिवारों के लिए लगातार राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। सांसद की ओर से मंगलवार को रूपौली प्रखंड के बलिया, छर्रापट्टी, मोहनपुर, हरनाहा, बैरिया बिन्दटोली गांवों में सूखा राशन और जरूरी राहत सामग्री भेजी गई। सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि रूपौली प्रखंड सांसद प्रतिनिधि अफताब आलम उर्फ पप्पू, युवा शक्ति जिलाध्यक्ष सुडु यादव, शुभंकर उर्फ बिहारी यादव, अश्वनी शर्मा, आलोक अकेला, सुनील यादव, महताब, सोनू चौधरी, प्रियांशु मंडल, छोटू यादव, सौरभ पासवान, अमित मंडल आदि प्रतिनिधियों ने प्रभावित परिवारों की समस्याओं की जानकारी ली और जरूरत के अनुसार उनके बीच राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। यह भी पढ़ें- अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.