पूर्णिया, जुलाई 4 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड की नीरपुर पंचायत में 7 जुलाई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में है। शिविर को लेकर विभिन्न विभागों से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अब तक प्राप्त 91 आवेदनों में से 38 का निष्पादन किया जा चुका है, जो कुल आवेदनों का लगभग 40 प्रतिशत है। सहयोग शिविर के लिए सबसे अधिक 33 आवेदन सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से संबंधित प्राप्त हुए थे, जिनका निष्पादन कर दिया गया है। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 20 आवेदनों में से 13 का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं जॉब कार्ड से संबंधित प्राप्त सभी पांच आवेदनों का निपटारा कर दिया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े सभी 10 आवेदनों का भी निष्पादन पूरा कर लिया गया है। शनिवार को अनुम...