पूर्णिया, अगस्त 26 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत लोगों की समस्याओं का पंचायत स्तर पर समाधान करने के लिए एक सितंबर को विक्रमपुर पंचायत में सहयोग शिविर लगाया जाना है। शिविर की तैयारी के लिए 14 अगस्त से पंचायत भवन में विभिन्न विभागों के कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके बावजूद मंगलवार को पंचायत भवन में अधिकांश कर्मी अनुपस्थित मिले। आवेदन जमा कराने पहुंचे दर्जनों आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आवेदकों ने बताया कि पंचायत में शिविर को लेकर पर्याप्त प्रचार-प्रसार भी नहीं कराया गया है। कई लोगों को इसकी जानकारी तब मिली, जब वे किसी अन्य काम से पंचायत कार्यालय पहुंचे। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। सहयोग शिविर में आवेदन जमा कराने पहुंचे वार्ड सदस्य प्रमोद कुमार मंडल समेत कई आवेदकों न...