Purnia News: सहयोग शिविर में 72 लोगों ने दिया आवेदन, त्वरित समाधान का भरोसा
पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। 'सबका सम्मान, जीवन आसान' निश्चय के तहत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर कसबा नगर परिषद के सभागार में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार, उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार साह, स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार, विशाल कुमार एवं पार्षद सीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में नगर परिषद के विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान कुल 72 लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। इनमें खाद्य एवं आपूर्ति, राजस्व तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े आवेदन शामिल थे। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है, ताकि लोगों की समस्याओं का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.