Purnia News: सहयोग शिविर में 164 आवेदन मिले, 70 का मौके पर ही निष्पादन
पूर्णिया, सितम्बर 2 -- Purnia News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को बड़हरा कोठी प्रखंड की दिवरा धनी पंचायत स्थित पंचायत भवन में सहयोग शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। विभिन्न विभागों के काउंटरों पर ग्रामीणों ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य, नल-जल और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन दिए। शिविर में प्राप्त कुल 164 आवेदनों में से 70 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। सहयोग शिविर का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अश्वनी कुमार, अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधक आलोक कुमार वर्मा, प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.