पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। जिले के अमौर एवं कसबा प्रखंड में आयोजित पंचायत सहयोग शिविरों का मंगलवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमगाछी पंचायत में दीप प्रज्ज्वलित कर सहयोग शिविर का उद्घाटन किया तथा लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन देकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- Banka News: बड़वासनी एवं तरगच्छा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजनआवेदन प्रक्रियाओं का निष्पादन उन्होंने बताया कि सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को दस दिनों के भीतर संबंधित विभाग को भेजा जाता है और प्राथमिकता के आधार पर उसका निष्पादन ...