Purnia News: सहयोग शिविर में छात्रों ने रखीं समस्याएं, 48 घंटे में समाधान का निर्देश
पूर्णिया, अगस्त 26 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा के विभिन्न सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अनुमंडल स्तरीय डिग्री महाविद्यालय संझा घाट धमदाहा में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह नोडल पदाधिकारी अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शिविर लगाया गया। शिविर में छात्रों ने बिजली की अनियमित आपूर्ति, खराब पंखों की मरम्मत और पुस्तकालय के नियमित संचालन समेत अन्य समस्याएं रखीं। छात्रों के आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर दर्ज कराया गया। अधिकारियों ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना और कुशल युवा कार्यक्रम की भी जानकारी दी। नोडल पदाधिकारी ने स्थानीय स्तर पर समाधान योग्य बिजली और पुस्तकालय संबंधी समस्याओं को 48 घंटे के भीतर दूर कराने का निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.