पूर्णिया, सितम्बर 16 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। भोगा करियात पंचायत भवन में मंगलवार को सरकार द्वारा संचालित सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और जरूरतों से संबंधित आवेदन अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखे। शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के साथ-साथ लोगों की स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। शिविर में सदर विधायक विजय खेमका, बीडीओ किशोर कुणाल, पंचायत के मुखिया हबीब, पंचायत समिति सदस्य अर्जुन कुमार मंडल सहित दर्जनों प्रखंड एवं पंचायत कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों और कर्मियों ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित विभाग के कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर के दौरान ग्रामीण...