Purnia News: सहयोग शिविर में ग्रामीणों की शिकायतें सुनते दिखे अधिकारी व कर्मी
पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- Purnia News: बैसा-अमौर, एक संवाददाता। बैसा प्रखंड की मुंगरा प्याजी व खपड़ा पंचायत तथा अमौर प्रखंड की बंगरा मेंहदीपुर पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और राशन कार्ड, आवास, राजस्व, कृषि, पेयजल सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। साथ ही प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शिविर में बीडीओ हेम शंकर राही, सीओ गोपाल कुमार, आरओ चन्द्र प्रकाश सिंह, बीएओ चन्द्र भानु प्रकाश, पीएचईडी की जेई कोमल कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। मुंगरा प्याजी पंचायत की मुखिया डोली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.