Purnia News: सहयोग शिविर में अधिक से अधिक लोग दें आवेदन
पूर्णिया, जुलाई 11 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गिरधर पंचायत के पंचायत भवन में आगामी 21 जुलाई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर एक बैठक का आयोजन शनिवार को पंचायत भवन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सतेंद्र सिंह ने की। बैठक में प्रखंड स्तरीय, पंचायत स्तरीय पदाधिकारी ,कर्मी, जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीण मौजूद थे। आगामी 21 जुलाई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सफलता को लेकर आम जनों के बीच जागरूकता चलाने पर चर्चा की गई। सहयोग शिविर में अधिक से अधिक लोग पहुंचें। अपनी अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दें जिससे उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके और वो लाभान्वित हो सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.