पूर्णिया, अगस्त 31 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ पंचायत में आगामी एक सितंबर को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारी को लेकर पंचायत भवन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शिविर को लेकर पंचायत स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जलालगढ़ पंचायत के मुखिया पति राजू दास एवं उनके सहयोगियों की देखरेख में मजदूरों द्वारा पंचायत भवन परिसर की साफ-सफाई कराई जा रही है। परिसर के आसपास फैली गंदगी को हटाने के साथ जंगल और झाड़ियों की कटाई का कार्य भी किया जा रहा है। ट्रैक्टर के माध्यम से कचरे को पंचायत भवन परिसर से दूर ले जाकर हटाया गया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: 01 सितंबर को जिले की 20 पंचायतों में आयोजित होगा 'सहयोग शिविर' बताया गया कि सहयोग शिविर पंचायत भवन परिसर के आसपास आयोजित किया जाना है। शिविर में अध...