पूर्णिया, जुलाई 30 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की भिखना एवं कांप पंचायत में आगामी 18 अगस्त को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर गुरुवार को दोनों पंचायतों के मनरेगा भवन में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता डीसीएलआर मोहित आनंद ने की। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सतेंद्र सिंह, अंचलाधिकारी शिवानी सुरभि सहित प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण उपस्थित रहे। सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को शिविर में पहुंचने और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देने के लिए प्रेरित करें ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके और वे सरकारी योजनाओं का लाभ...