Purnia News: सहयोग शिविर की तैयारी को लेकर बैठक
पूर्णिया, सितम्बर 10 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड की काझा पंचायत में आगामी 15 सितंबर को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर बुधवार को मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार साह के आवास पर बैठक हुई। शिविर को व्यवस्थित एवं सफल बनाने को लेकर अधिकारियों और पंचायत जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार, पंचायत राज पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, काझा पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार साह, सरपंच श्रीधर, सभी वार्ड सदस्य सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान बीडीओ मनीष कुमार ने शिविर की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आम लोगों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को लेकर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर का आयोजन 15 सितंबर को काझा पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.