पूर्णिया, सितम्बर 1 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के ईटहरी पंचायत में माह के प्रथम मंगलवार को लगने वाले सहयोग शिविर की तैयारी का अनुमंडल पदाधिकारी सह नोडल अधिकारी ने जायजा लिया। सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर, अंचल अधिकारी कुमार अमित ने सहयोग शिविर के निमित्त आवेदन प्राप्त करने को लेकर खोले गए काउंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न विभागीय कर्मी को आवेदन प्राप्त कर पंजीबद करने के साथ-साथ निष्पादित मामले को भी सूचीबद्ध करने का दिशा5निर्देश दिया। आवेदन प्राप्ति निष्पादित संचिका को बेहतर तरीके से संधारित करने का निर्देश दिया ताकि निष्पादित आवेदन के बाद जो भी आवेदन लंबित बच जाए उसे पर भी काम किया जा सके। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बताया कि ...