पूर्णिया, अगस्त 5 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहयोग के सौजन्य से जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश के हाथों पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर सहयोग अध्यक्ष डॉ अजीत प्रसाद सिंह ने कहा पूर्णिया नियोजन पदाधिकारी के आह्वान पर पूर्णिया के विभिन्न प्रखंड में कौशल विकास केंद्र के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ ही पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पौधारोपण के पश्चात अपने संबोधन में नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने कहा श्रावण मास में बेल और शमी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। पौधारोपण पर्यावरण को सुरक्षित और स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी तरीका है। पेड़-पौधे हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का आधार है, जो मानव जीवन और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखते हैं। इस अवसर पर नियोजन कार्यालय के कर्मी एवं सहयोग सदस्य रा...