Purnia News: सहनी टोला में छापेमारी, पांच लीटर देसी शराब बरामद
पूर्णिया, जुलाई 13 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना क्षेत्र के चक पंचायत स्थित वार्ड संख्या पांच के सहनी टोला में पुलिस ने छापेमारी कर पांच लीटर देसी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखते ही आरोपी विकास सहनी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में विकास सहनी के घर से देसी शराब बरामद की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि सहनी टोला समेत आसपास के कुछ क्षेत्रों में चोरी-छिपे देसी शराब बनाने और बेचने की गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिलती रही है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शराब निर्माण, बिक्री और सेवन के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बेकोबार से 30 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर को नहीं पकड़ सकी पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.